फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग टीम ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीना परियोजना वन विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों का खदेड़ दिया। टीम ने चेतावनी दी कि अब कोई भी अतिक्रमण करेगा तो कार्यवाई की जाएगी। वन क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने को भी टीम ने गंभीरता से लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर आश्वासन दिया कि जल्द ही शराब की दुकान हटवा दी जाएगी। वन विभाग की टीम गुरुवार की सुबह 11 बजे बीना बस स्टैंड के पीछे जंगल की सघन जांच पड़ताल की। जिससे अवैध कब्जा जमाने वालों में हड़कंप मच गया है। बीना परियोजना पर्यावरण अधिकारी से भी एनसीएल की सीमा की जानकारी ली गई । पर्यावरण अधिकारी ने कहा कि सर्वे के बाद ही पता चलेगा कि कहां से कहां तक किसका दायरा है। इस दौरान काफी संख्या में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें