फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विजेता किये गए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। लायंस क्लब ओबरा गौरव की ओर से सोमवार को मनोरंजन नंबर एक में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। विमल प्रताप चैकसे की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सचिव डा. केएम जायसवाल ने दो माह में किये गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। क्लब की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का पुराने सदस्य ने अभिनंदन किया। समय से उपस्थित होने का पुरस्कार शशि जायसवाल को मिला। अखबार प्रतियोगिता में विजेता उपेंद्र तिवारी, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में जगमेंद्र सेन अग्रवाल, चूड़ी प्रतियोगिता में पूजा अग्रवाल विजेता रहीं। बच्चों में म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता में स्वरित खत्री, गुब्बारा पकड़ो प्रतियोगिता में यशांक गुप्ता विजेता रहे। इसके बाद पुरुष एवं महिलाओं के मध्य अंताक्षरी प्रतियोगिता खेली गई। सभी सदस्यों ने आगामी महीनों में होने वाले समाज सेवा के कार्यों जैसे कि ब्लड डोनेशन कैंप, मेडिकल कैंप आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर शशि जायसवाल, सुनीता बर्मन, रुचि खत्री, रीजन चेयरपर्सन लायन जेसी विमल सिंह, प्रभात कुमार वर्मन, श्याम चैकसे, अमित सेठ, सुनीत कुमार खत्री मौजूद रहे। संचालन उप मंडलाध्यक्ष दक्षिण लायन विशाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें