फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ाई, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी के समीप राजमार्ग पर बुधवार की भोर पुलिस ने अवैध देशी शराब से भरी बोलेरो को कब्जे में लेकर 2101 शीशी शराब बरामद की। वहीं शराब तस्करों का पुलिस की मौजदूगी में भाग जाने की बात पर सृकृत पुलिस सवालों के घेरे में है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीओ विवेकानंद तिवारी के मुताबिक भोर में करीब चार बजे गश्त के दौरान चौकी पर लौट रहे प्रभारी को राबर्ट्र्सगंज की ओर एक बोलेरो तेज गति से वाराणसी की तरफ जाती दिखी। संदेह होने पर चौकी के समीप चौकी इंचार्ज ने बोलेरो को रोकने का इशारा किया तो चालक कुछ पहले वाहन खड़ा कर अपने साथी के साथ पैदल भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी तक उन लोगों का पीछा किया, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने बोलेरो की तलाश ली तो डिग्गी, बीच की सीट पर शराब से भरी पेटियां रखी हुई थी। बताया कि बोलरो से 2102 शीशी देशी शराब बरामद हुई है। बोलेरो के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर लिखे थे। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शराब को जब्त कर बोलेरो को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें