फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में लेखपालों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वेतन विसंगति को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर लेखपालों का चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी कलेक्ट्रेट में जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने डीएम को पत्रक सौंपा। मांगें पूर्ण न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। लेखपालों ने शासन के प्रति निंदा प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि लेखपालों का उत्पीडन बर्दास्त नही किया जाएगा। अगर शासन और जिला प्रशासन लेखपालों को आंदोलन कुचलने का प्रसास किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हरेंद्र कुमार सिंह, अनिता गुप्ता, वंदना, प्रियंका, अंजना, चंद्रशेखर, विकास कुमार यादव, रत्तनेश शुक्ला, योगेश यादव, पुनीत ने कहा कि वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेेंशन विसंगति, भत्ते में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, लैपटाप व स्मार्ट फोन, प्रोन्नोति के अवसर मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएग। संचालन अशोक शर्मा ने किया। अवधेश दूबे, रामआसरे, मकबूल अहमद, योगेंद्र यादव, सुरेंद्र गुप्ता, आरपी टंडन, चंद्रकांत दूबे, राघवेेंद्र शर्मा, संतोष यादव, ओमप्रकाश सिंह, अवधेश तिवारी, राजेश मिश्रा, अंजना, प्रशांत दूबे, विष्णुचंद दूबे, रामचंद्र दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें