फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में हंगामा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक के डूमरडीहा गांव में गुरुवार को पंचायत भवन पर हुई खुली बैठक में हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने महिला ग्राम प्रधान शकुंतला से दुर्व्यवहार कर लिया । बीच-बचाव करने पर पति चंद्रेश्वर प्रसाद से धक्का-मुक्की करने लगे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दुद्धी-म्योरपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डूमरडीहा ग्राम पंचायत में गुरुवार को सुबह 11 बजे से पंचायत भवन पर खुुली बैठक हो रही थी। इसमें ग्राम पंचायत के विकास समेत अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। ग्राम प्रधान शकुंतला वहां बैठी थीं, इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। यह देख प्रधान के पति चंद्रेश्वर प्रसाद ने बीच-बचाव करना चाहा तो लोग उनसे भी उलझ गए। उनका हाथ मोड़ दिया। खुली बैठक में हंगामा व महिला ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार से क्षुब्ध गांव के ग्रामीणों ने दुद्धी और म्योरपुर मार्ग लकड़ी का बोटा रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगा। सुबह करीब 11.15 बजे से जाम लगने सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर करीब 11.30 बजे जाम खत्म करा दिया। इसके बाद ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान शकुंतला के तहरीर पर अनवर मस्तान व शमीना खातून निवासी गुलाल झारिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें