सोनभद्र। सोनभद्र विकास मंच की बैठक सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया कि यदि संगठन की मांग पूरी नहीं हुई तो 24 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जब तक पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में 24 घंटे अस्पताल संचालन और अन्य मांगें पूरी नहीं होती हैं आंदोलन चलता रहेगा।
मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तन ने कहा कि जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच कराने, रोटी, कपड़ा, दवाई, पढ़ाई, बिजली, रोजगार और रोजमर्रा की समस्याओं के सामाधान के लिए पिछले दिनों नींद हराम करो रैली निकाली गई थी। अब भी यदि अधिकारियों ने मांगों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण नहीं किया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को मशाल जुलूस निकालेंगे और 31 जुलाई से सभी भ्रष्ट विभागों में क्रमश: साप्ताहिक धरना प्रर्दशन व बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। कहा, सभी लोग इस मशाल जूलुस व धरना प्रदर्शनों मे हिस्सा लें ताकि जिले की समस्याओं का निस्तारण हो सके। बैठक में रामपूजन मौर्य, शिवाजी मौर्य, रामलयक, इं. शिव प्रसाद यादव, शिवपूजन दूबे, मनोज कुमार, रमेश मौर्य, अनिल, अनिल मौर्य, भंडारी, रामभवन पटेल, भरत मौर्य, धर्मराज पटेल, प्रांजल श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।