ओबरा। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना दसवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि लोकतंत्र के गंभीर मामले पर जिला प्रशासन ी ओर से किसी प्रकार की सुध न लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन ने चेतावनी दिया है कि श्रमिक नेताओं की रिहाई जल्द नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा। धरने में रवि बग्गा, जय शुक्ला, कृष्णा रावत, लाल साहब राय, मुन्ना सिंह, सैयद अहमद हुसैन, बालाजी दुबे, नियाज अहमद, निजामुद्दीन, शांती देवी, तारा देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी शामिल रहे।