सोनभद्र। जिले में तीन स्थानों पर रविवार को आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। गोष्ठी कर उनके कार्यों की सराहना की गई और श्रद्धांजलि दी गई। राबर्ट्सगंज ब्लाक को दुरावल कला में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरिराम चेरों ने दुर्गावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने उनके कार्यों की जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। जिसमें राजेंद्र प्रसाद, मेवा प्रजापति, विजय प्रजापति, वासुदेव कोल, लाले चौधरी, मीरा सिंह, मान सिंह, रफीक आलम आदि मौजूद रहे।
रामगढ़ : चतरा ब्लाक के रामगढ़ कस्बे में अखिल भारतीय गोंड़ महासभा के तत्वावधान में नवीन मंडी समिति में महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। शुभारंभ महासभा के धर्माचार्यों ने बड़ा देव पूजन के साथ महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि प्रकृति मानव मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज मौजूद थे। इस दौरान त्रिपुरारी, जिलाध्यक्ष कमलेश गोड़, खरवार महासभा के जिलाध्यक्ष शिवनारायण खरवार, मुन्ना धांगर, शंभू सिंह गोड़, विजय लाल मरकाम, राजकिशोर गोड़, प्रीतम, वंशराज, लालमणि, ओमप्रकाश रहे।
बीजपुर : पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंजानी बकरिहवां के परिसर में गोडवाना युवा संगठन के तत्वावधान में बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो व विशिष्ट अतिथि विजय सिंह गोंड़ ने शुभारंभ किया। इस दौरन डा. अशर्फी सिंह, डा. राम प्रसाद, हरि प्रसाद, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। स्वर लहरी सुपर स्टार भानु प्रताप रंगीला व बसंती कुसरो ने कई गीत प्रस्तुति किये।
दुद्धी: मल्देवा गांव के महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर रविवार को आदिवासी विरांगना महारानी दुगावती का बलिदान दिवस मना। शुरुआत बड़ादेव सुमिरन, बावन गढ़ के देवी-देवताओं के आह्वान व दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी ने कहा कि हमें आदिवासी विरांगना से शिक्षा लेकर एक नई सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यहां फौदार सिंह परस्ते, हृदयनारायण सिंह, कैलाश सिंह, रामशरण सिंह, रामनाथ, रामफल, मनबस देवी, पार्वती देवी, परमेश्वर, अशर्फी, आनंद, राजकुमार रहे।