फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में भाजपा को जवाब देने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले रविवार को भी आशा कार्यकत्र्रियों का सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उनकी जायज मांगों को पूर्ण नहीं कर रही है। कहा कि इसका जवाब आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्य ने कहा कि गांधीवादी तरीके से आशा बहुएं मांगों को पूर्ण कराने के लिए आंदोलन कर रही है। फिर भी विभागीय अधिकारियों द्वारा आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सुशीला, कमला देवी ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा करने में हिलाहवाली कर रही है, इसलिए आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। वक्ताओं ने कहा कि सोमवार को मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। सीमा, ललिता, बिमला, दुर्गावती देवी, आशा, सविता, रंगीता, तारा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें