फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के उसिया गांव में सोमवार की रात एक कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। इसके साथ ही 20 हजार रुपये नगदी भी आग की भेंट चढ़ गए। उसिया निवासी मनोरंजन कुशवाहा का परिवार रात में खाना खा कर सो रहा था। देर रात को अचानक कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते कमरे में रखा गहना, 20 हजार रुपये नगदी और घर-गृृहस्थी का पूरा सामान जल कर राख हो गया। आग की लपटें देख आस-पास के लोग पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाए। आग कैसे लगी, यह किसी को पता नही चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें