घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में बुधवार को वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से आरा मशीन् संचालित होने का खुलासा किया। मशीन को सीज करने के साथ आरा मशीन संचालक रमेश विश्वकर्मा के खिलाफ वन एवं वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी एसके राम ने बताया कि भरौली गांव में रमेश विश्वकर्मा के यहां अवैध रूप से लकड़ी चिरान की शिकायत मिली थी, जिस पर उनकी अगुवाई में वन दरोगा चंदन सिंह, नीटू शर्मा, वर्मा प्रसाद, सच्चिदानंद, देवेंद्र कुमार ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध तरीके संचालित आरा मशीन के साथ संचालन मौके पर मौजूद मिला। उससे संचालन के बाबत कागजात की मांग की गई तो वह टीम ने उलझ गया। वहां से आरा मशीन को रेंज परिसर लाया गया, जहां सीज करने की कार्रवाई की गई।