सोनभद्र। सीमा पर तैनाती के लिए जा रहे राबटर्सगंज निवासी जवान प्रदीप कुमार को सोमवार की रात देश बचाओ आंदोलन के संयोजक राजकुमार सोनी, पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन कुमार एडवोकेट, पूर्वांचल जन मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे, हिंदू जागरण मंच काशी प्रांत प्रमुख संतोष पांडेय, हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री सत्यम पांडेय और बाल कृष्ण पांडेय ने सम्मानित किया। जवान के पिता पिता कन्हैया केशरी ने इसे गौरवमय क्षण बताया।