फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितरनईकला में मिले नौ कुपोषित बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र में स्थित चितरवईकला गांव में शुक्रवार को लगे स्वास्थ्य शिविर में 234 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। ग्रामीणों के बीच गुड़ व चना का वितरण किया गया।अमलोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके गोमास्ता के मार्गदर्शन में सुरभि महिला समिति के सहयोग से शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं की माताओं, कुपोषित बच्चों एवं टीबी के मरीजों की स्वास्थ्य जांच प्राथमिकता के आधार पर की गई। इसमें नौ बच्चे कुपोषित पाए गए । यह पाया गया कि स्थानीय पंचायत में 39 महिलाएं गर्भवती हैं, जिनमें से 27 महिलाओं के साथ टीम सदस्यों ने मुलाकात की एवं उनकी आवश्कताओं व समस्याओं से रूबरू हुए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की संख्या 340 है, जबकि केंद्र में नियमित रूप से आने वाले बच्चे काफी कम हैं। फैसला लिया गया कि आने वाले समय में बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किए जाने की मुहिम छेड़ी जाएनी। महिला समिति की अध्यक्ष नीरजा गोमास्ता, सीएमओ अमलोरी डा. अमृत तिरू, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण साह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें