फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विद्यालयों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के पांच प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें चपकी, घघरी, चौना, सड़क टोला और इकदीरी प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें अब कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसे लेकर अभिभावकों में खुशी है। मंगलवार को इन चयनित विद्यालयों पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उदय चंद राय और आरएसएस के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद ने फीता काट कर सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर शिक्षा का शुभारंभ किया। इस दौरान चपकी के बच्चों ने अंग्रेजी में परिचय, गिनती, सब्जियों के नाम बताए। नाटक प्रस्तुत किया। जिला पंचायत सदस्य देवनरायन खरवार ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरूआत को सरकार की अच्छी पहल बताया और अभिभावकों को समय से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हरीश, गोपाल, रूद्र मिश्रा, वंदना, अशोक, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें