फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए तरीके से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहंद सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तत्वावधान में बुधवार को कर्मचारी विकास केंद्र के नेहरू सभागार में चार दिवसीय अभिनव कृषि कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एके मुखर्जी ने कहा कि किसान नई तकनीकी को अपनाकर बहुत कुछ कर सकते हैं, बशर्ते उनमें कार्य करने का जज्बा हो । इसमें फार्म ब्रिज गुजरात से आए हुए कृषि विशेषज्ञों ने नए तरीके से खेती करके उत्पादन में किस तरह वृद्धि की जा सकती है की जानकारी दी। आय वृद्धि, मार्केटिंग, कम पानी प्रयोग के लिए डीप सिस्टम, कम लागत अधिक मुनाफा, कंपोस्ड खाद आदि पर चर्चा हुई । ग्राम सभा बीजपुर, डोड़हर, सिरसोती, जरहां, खम्हारिया, नेमना, देवरा, सासनटूसा, गोभा चरगोड़ा आदि के किसानों ने प्रतिभाग लिया। संचालन व संयोजन प्रबंधक केके सिंह ने किया । इस मौके पर उप महाप्रबंधक आरके मल्होत्रा, वरिष्ठ प्रबंधक रविंद्र सिंह, प्रबंधक नरसिंह यादव, किसान केपी पाल, रामरतन, अखिलेश, श्रीराम यादव, छोटे लाल शाह, शैलेंद्र कुमार, अंबिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें