फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को पढ़ाया सक्रियता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में शुक्रवार को भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक और सदर विधायक भूपेश चौबे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। केंद्र सरकार जनता के उत्थान और विकास के लिए रोजाना नई योजनाएं लागू कर रही हैं। इससे विपक्षी दल घबरा गए हैं और तरह-तरह के दुष्प्रचार कर भाजपा की छवि खराब कर रहे हैं। कहा कि जिले के सभी 164 सेक्टरों के साथ बूथ स्तर तक केंद्र-प्रदेश सरकार के कार्यों- उपलब्धियों से लोगों को लगातार जागरूक और लाभान्वित कराते रहने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा की सेक्टर के प्रभारी, संयोजक और बूथों के पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए लगातार सक्रियता बनाए रखें। ओबरा विधायक संजय गोड़, राष्ट्रीय परिषद सदस्य तीरथ राज, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नागेश्वर देव, ओंकार केशरी, रामलखन सिंह, लोकसभा पालक गोविंद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अजीत चौबे, संजय जायसवाल, राजेश गंगा सिंह, कमलेश चौबे, जिला महामंत्री अजीत चौबे, सुनिल सिंह, संजय जायसवाल, संतोष शुक्ला, शशांक मिश्र, आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें