हिंडाल्को रेणुकूट सेफ्टी विभाग द्वारा आयोजित 47वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन इंस्टैंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल चार टीमों ( अल्युमिना प्लांट, रिडक्शन प्लांट, फेब्रिकेशन प्लांट एवं यूटीलिटीज वर्ग ) ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट ने प्रथम, फेब्रिकेशन प्लांट द्वितीय एवं अल्युमिना प्लांट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संजीव गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, वीएन उपाध्याय, तपस चौधरी एवं पवन कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन सुनील सिंह, पीके सिंह, सुरेश शुक्ला,़ एसके पांडेय, सुशील पांडेय एवं अनुभव सिंह ने बारी-बारी से किया। विजयी टीमों के नाम की घोषणा सुनील सिंह ने किया।