फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की विदाई के बाद बड़े भाई की मौत, काफुर हुई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क नगर पंचायत के वार्ड सात में सोमवार को सीताराम के घर बेटी की शादी पर शहनाई बजी। खुशी का माहौल रहा। लेकिन मंगलवार को बेटी की डोली उठने के बाद ही उनके घर में कोहराम मच गया। उनके बड़े बेटे की मौत होते ही सारी खुशी काफुर हो गई। चंद घंटे पहले विदा हुई बेटी को फिर लौटकर आना पड़ा। शाम को बेटे का शव दाह संस्कार के लिए परिवार वाले लेकर गए।
विज्ञापन

वार्ड सात निवासी सीताराम की छोटी बेटी की सोमवार को शादी थी। शादी में परिवार के सभी सदस्य मशगूल थे। घरातियों से लेकर बारातियों तक के स्वागत और उनके खानपान का मुकम्मल इंतजाम था। रात में हंसी-खुशी के बीच शादी की रस्म पूरी हुई। सुबह करीब दस बजे बेटी की सभी ने विदाई की। युवती के बड़े भाई अनिल (40) भी विदाई के समय रहा। युवती के विदाई के करीब चार घंटे बाद अचानक अनिल की तबियत खराब हुई। यह देख परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरी खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें