फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस खनन पट्टों, ओवरलोड ट्रकों और परमिट की नहीं करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में ट्रकों को रोककर ओवरलोड और परमिट की जांच करने वाले पुलिस कर्मी चिह्नित होंगे। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पुलिसकर्मी को खनन पट्टों, ओवरलोड ट्रकों और परमिट की जांच करने का अधिकार नहीं है। कोई सूचना देता है तो पुलिस अवैध खनन कराने वालों और ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर संबंधित विभाग को जानकारी देगी।
विज्ञापन

विण्ढमगंज, दुद्धी, हाथीनाला, चोपन, ओबरा, जुगैल, राबटर्सगंज कोतवाली समेत अन्य थानों एवं डाला, सुकृत पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को रोक कर ओवरलोड और परमिट की जांच के नाम पर वाहन स्वामियों और चालकों से अवैध वसूली करने में मशगूल है। उदाहरण के तौर पर 24 फरवरी 2018 को चोपन थाने में तैनात एक सिपाही ने मारकुंडी के रहने वाले एक व्यक्ति का गिट्टी लदा ट्रक यह कह कर खड़ा करा लिया कि ओवरलोड है। इसके बाद सिपाही ने मोटर मालिक से हजारों रुपये सुविधा शुल्क लेने के बाद ट्रक को छोड़ दिया। इसी तरह से कई मामले हैं। सोमवार को एसपी ने सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे लोग तथा उनके मातहत खनन पट्टों, ओवरलोड ट्रकों व परमिट की जांच नहीं करेंगे। अगर कोई अवैध खनन करने वालों, ओवरलोड ट्रक और स्कैनिंग परमिट से बालू-गिट़टी के परिवहन करने की सूचना देगा तो पुलिसकर्मी पकड़ कर संबंधित विभाग के अधिकारियों की सुपुर्दगी मेें देंगे, ताकि अग्रिम कार्रवाई हो सकें। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि बगैर किसी के शिकायत खनन पट्टों, ओवरलोड ट्रकों और परमिट की जांच करने वालों को चिह्नित कर तत्काल उनकेे खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें