खलियारी/वैनी। वन रेंज क्षेत्र मांची के पङऱी, सरईगाढ़, तेनुआ गांवों में धड़ल्ले से हो रहे मोरंग, गिट्टी, पत्थर तथा बालू का अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर शनिवार को रात में खनन स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जायजा लिया। करीब 8-10 ट्रैक्टरों पर मोरंग लादा जा रहा था। वन कर्मी जैसे ही खनन स्थल पर पहुंचे तो एक सफेद बुलेरो में सवार 8-9 लोग उतरे और वन कर्मी को पकड़ लिया और कहा कि खनन नहीं रुकेगा। खनन कर्ताओं के खौफ को देखकर वन कर्मी वापस लौट आए। मांची रेंज के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने इसके पहले एक मार्च को रायपुर एसओ को दिए शिकायती पत्र में पड़री गांव में अवैैध मोरंग का खनन क्षेत्र के दो लोगों के जरिए ग्राम समाज की भूमि में कराए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।