फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या के निदान के लिए बार-बेंच में सामंजस्य जरूरी:डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बार सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित बार संघ अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरुणोदय जौहरी तथा एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार एवं बेंच में सामंजस्य बनाने की जरूरत है, क्योंकि ऐसा होने से कोई समस्या रहती ही नहीं। हाथीनाला थाने का न्यायिक क्षेत्राधिकार दुद्धी में शामिल करने, लॉकअप एवं न्यायालय से संबंधित जो भी समस्याएं है उसे शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर हल करने का अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया। न्यायालय परिसर में 10 सीटर शौचालय बनाए जाने, दुद्धी में एडीजे सेशन कोर्ट के प्रस्ताव को लेकर पूर्व में हाईकोर्ट एवं शासन को भेजे गए पत्र, लंबित मुकदमो की संख्या को देखते हुए एसीजीएम कोर्ट के भी क्रिएशन के लिए भी पत्र भेजा जाना बताया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे ने कहा कि अधिवक्ता समाज की नींव है और उसे हरदम समाज के लिए आगे आकर समाज की सेवा करनी चाहिए। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि समाज मे पीड़ित व्यक्ति को न्याय एवं हक दिलाने का कार्य अधिवक्ता समाज ही करता है। दुद्धी नपं चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि अधिवक्ता समाज पर पूरे समाज की उम्मीदें हैं। अध्यक्षता यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने किया।
इस मौके पर पिपरी नपं चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह, सीओ रामलाल , देवनारायण जायसवाल, डॉ. राजकिशोर सिंह, बजरंग लाल उपाध्याय, भागीरथी प्रसाद, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, विश्वनाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार, प्रभु सिंह कुशवाहा, रामपाल जौहरी, नीरज उपाध्याय, राजकीय इंटर कालेज के प्रिंसिपल मंगलम गोपालन, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें