फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। ब्लॉक क्षेत्र के कटौली गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा घटिया सड़क निर्माण कराए जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने विभाग और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़क में डोलो स्टोन के जगह लोकल और घटिया सोलिंग का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों रामलखन, रामपति, महेश्वर, रघुनी, रामविलास ने कहा कि कटौली गांव के सेमरटोला मेन रोड से रामलाल के घर से बृजमोहन के घर तक यह सड़क बनाई जा रही है। स्टीमेट का पता नही होने से ग्रामीण क्षेत्रो में विभाग और ठेकेदार के मनमाना कार्य कराया जा रहा है। राजाराम, सीताराम, सत्यनारायण, छोटेलाल, राजकुमार, संतोष, अभिषेक, सुदामा, विनोद ने कार्रवाई की मांग उठाई। ग्राम प्रधान रामनरेश ने बताया कि गांव में बन रहे विभिन्न संपर्क-मार्गों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण न कराए जाने की शिकायत तहसील दिवस में दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें