पहरेदार भारती और ग्रामीण चौकीदार संघ के बैनर तले ग्राम प्रहरियों ने बुधवार को हक की आवाज बुलंद की। राबर्ट्सगंज के हाइडिल कालोनी से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में हुंकार भरी।
पहरेदार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार (ग्राम प्रहरी) पहरेदार भारती के अभिन्न अंग है। स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन को मूलभूत जरूरत बताते हुए कहा कि यह प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है। कार्यक्रम संयोजक चौकीदार अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंगद पासवान, जिला महामंत्री सुरेश सोनी ने कहा कि ग्राम प्रहरी एक संविदाकर्मी हैं और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में राज्य कर्मचारी के समतुल्य वेतन मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी कायकर्तियों ने भी सहभागिता दर्ज कराई। इस मौके पर सलाउद्दीन, उमेश पासवान, डब्लू प्रसाद, अनिल कुमार, जगधारी, चंद्रेश्वर निषाद, जयश्री आदि मौजूद रहे।