फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परक कार्यक्रमों को समय से कराया जाए पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें शासन की मंशा के अनुरूप विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम पीके उपाध्याय ने पशु विकास के लिए पशु नस्ल विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि लक्षित योजनाओं को हर हाल में पूरा कराया जाए। क्राप कटिंग कार्य में ड्यूटी पर लगाये गये कार्मिकों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में क्राप कटिंग पर विशेष ध्यान दें। आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द संबंधित अधिकारी निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। कहा कि अभियान चलाकर जिले के ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त/ओडीएफ कराने के लिए कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने पंचायत विभाग को सहेजते हुए कहा कि अन्य विभाग से सहयोग लेते हुए ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त/ओडीएफ कराया जाए। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, प्रशिक्षु आईएस अतुल वत्स, डीएसटीओ हरिशंकर गुप्ता, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से डीएम पीके उपाध्याय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि तहसील स्तर पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करते हुए वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदारों के साथ ही खनन विभाग, आबकारी विभाग आदि के अधिकारी बेहतर समन्वय स्थापित कर छापेमारी की भी कार्यवाही करें। परिवहन विभाग भी रोड पर चलने वाली गाड़ियों की नियमित जांच करें। कर करेत्तर, मुख्य देयों एवं विविध देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के विविध देयों के सभी मदों के वसूली लक्ष्य के सापेक्ष एसडीएम एवं तहसीलदार पूरा करेें। कहा कि राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करते हुए वसूली में रुचि नहीं लेने वाले अमीनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करें और जो अमीन बेहतर वसूली कार्य कर रहे हैं उनका हौसला बढ़ाया जाए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस, विभिन्न स्तरों के संदर्भों, राजस्व परिषद संदर्भ, शासन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ के साथ ही मुलाकाती संदर्भों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुए संबंधित को अवगत कराया जाए। इसमें डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, घोरावल एसडीएम शादाब असलम, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दुबे आदि मौजूद रहे।

लक्ष्य पूरा नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई
सोनभद्र। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने स्टाम्प, मनोरंजन कर, वाणिज्य कर, सिंचाई, आबकारी, परिवहन, खनन आदि विभागों पर शासन से निर्धारित लक्ष्य पूरा न करने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि शासन से मिले लक्ष्य को हरहाल में सभी विभाग पूरा करें। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कामन सर्विस सेन्टर से बनाये जा रहे आय, जाति, निवास के बारे में भी जानकारी की और जिसके स्तर से आय, जाति, निवासी आदि के मामले लंबित पड़ें हैं को निस्तारित करने के निर्देश संबंधितों को दिये। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें