सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव में जिले के दस अति संवदेनशील प्लस मतदान केंद्रों की लाइव वेबकासटिंग होगी। इसके लिए डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 35 केंद्र संवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में 14 मतदान केंद्र हैं।
इसमें संस्कृत महाविद्यालय, राजा शारदा महेश इंटर कालेज केंद्र को अतिसंवेदनशील प्लस, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को अतिसंवेदनशील, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय जोगिया बीर बाबा, नगर पालिका कार्यालय मतदान केंद्र संवेदनशील है। ओबरा नगर पंचायत मेें बने सात मतदान केंद्रों में ओबरा के सेक्टर आठ में स्थित प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज अतिसंवेदनशील प्लस, प्राथमिक स्कूल सेक्टर चार अतिसंवेदनशील, प्राथमिक विद्यालय सेक्टर तीन, संवेदनशील, चुर्क-गुर्मा में पांच केंद्र है, इनमें सामुदायिक भवन को अतिसंवेदनशील, जय ज्योति इंटर कालेज गुर्मा, नव ज्योति इंटर कालेज चुर्क, सरस्वती शिशु मंदिर, ज्योति इंटर कालेज संवेदनशील है। चोपन में तीन मतदान केंद्र हैं। इसमें केंद्रीय विद्यालय संवेदनशील, प्राथमिक विद्यालय अतिसंवेदनशील, रेणुकूट में चार मतदान केंद्र है, यहां महर्षि दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कानोडिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोकाही, अतिसंवेदनशील, अवधूत भगवान आश्रम प्राथमिक पाठशाला को संवेदनशील, घोरावल में बने चार मतदान केंद्रों में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतिसंवेदनशील, इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय द्वितीय संवेदनशील, दुद्धी में तीन मतदान केंद्र हैं। जिसमें राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतिसंवेदनशील प्लस, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम संवेदनशील, पिपरी में पांच केंद्रों में से राजकीय इंटर कालेज, कार्यालय नगर पंचायत अतिसंवेदनशील, का.वि.प्रा शक्ति मुरगढ़ी, प्राथमिक विद्यालय, रिहंद राजकीय विद्यालय संवेदनशील है। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अति संवेदनशील प्लस मतदतान केंद्रों के लाइव वेबकास्टिंग के लिए सीडीओ को अध्यक्ष, सूचना विज्ञान अधिकारी को उपाध्यक्ष और राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी के प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह को सदस्य के रूप में नामित किया है।