बीजपुर (ब्यूरो)। सोनभद्र इलाके में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने जहां राहत की सांस ली वहीं किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। काफी समय बाद हुई वर्षा से खरीफ की फसलों में जान आ गई। वहीं आगामी रबी की बोई जाने वाली फसलों के लिए किसानों की चिंता अब दूर हो गई। बारिश ना होने की स्थिति में मक्का की फसलें मुरझाने लगी थी, वहीं धान की खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। पहाड़ी पथरीली जमीनों में कम बारिश से फसल चौपट होने की कगार पर पहुंच गई थी, वहीं अब अगली फसल की जुताई बुवाई इस वषाज् से हो जाएगी। उमस भरी गर्मीं तपन से लोग बेचैन हो जा रहे थे।