फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट आशीष चौबे ने मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिल्ली में ज्ञापन देकर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कराए जाने के साथ ही राबर्ट्सगंज से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि सोनभद्र जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण नहीं हो पाया है। ना ही यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है। आरक्षण काउंटर एक मात्र होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रात्रि के समय स्टेशन पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी नहीं है । चार राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड को जोड़ने वाला जिला विकास के क्षेत्र में अति पिछड़ा है। मूरी टाटा नगर झारखंड और स्वर्ण जयंती हटिया ट्रेन ही एक मात्र माध्यम है दिल्ली आने का, जो कि झारखंड से आती है। ऐसे में उसमें टिकट मिल पाना मुश्किल होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र नेता कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह एवं राष्ट्रीय मुस्लिम एकता मंच के नेता अल्ताफ कादरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें