फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली-कटोरा लेकर बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिड-डे मील में खराब भोजन बच्चों को दिए जाने के विरोध में सोमवार को अभिभावकों के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने थाली-कटोरा लेकर बीएसए कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर मानक के अनुरूप भोजन नहीं मुहैया कराया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि मिड-डे मील में घोर अनियमितता बरती जा रही है। बच्चों को मानक के अनुरूप अच्छा भोजन नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से बच्चे बीमार हो जा रहे हैं और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अगर मानक के अनुरूप भोजन मुहैया नहीं कराया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा। सपा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी एवं विनीत सरोज ने कहा कि बीएसए बच्चों के सेहत और खराब भोजन, सप्ताह में मिलने वाले फल और दूध को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि बच्चों को खराब भोजन देकर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और बच्चे बीमार हो रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर अब भी प्रशासन ने बच्चों के भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया तो अभिभावकों के साथ सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बांध्य होंगे। मीना भारती, सकील अहमद, चंदन केशरी, दिनेश भारती, मुन्ना कुशवाहा, हरीदास, कलावती, पताली, लिलावती, कल्याणी, संतोष गुप्ता, बच्चा सोनी, राजू गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, मोती कोल, यशपाल सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें