सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगाठ पर न्यू इण्डिया-मंथन, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कर रहे सांसद छोटेलाल खरवार ने अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्यू इण्डिया-मंथन,संकल्प से सिद्धि पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इस दौरान अधिकारियों एवं नागरिकों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी के करों या मरो के आह्वान से प्रेरित होकर हर हिंदुस्तानी ने भारत मां को आजादी दिलाने का संकल्प लिया था। आज, भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर हम उस जन आंदोलन में शामिल हर सेनानी को नमन करते है। कहा कि आइए हम सब एक संकल्प लें और कंधे से कंधा मिलाकर नये भारत का निर्माण करें, जिस पर हमारे अमर स्वतंत्रता सेनानियों को गर्व हों। डीएम ने अधिकारियों व नागरिकों को स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, सम्प्रदाय मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। वहीं सांसद ने वर्ष 2022 तक कृषि आय दोगुना करने आय सुरक्षा के लिए फसलों के बीमा, माटी के सेहत के लिए जैविक खेती अपनाने, स्वायल हेल्थ कार्ड बनाने, उच्च पैदावार के बीज एवं रोपण सामग्री अपनाने, एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने, कृषि उत्पादों के मूल्य वर्धन एवं सही सुरक्षित भण्डार का संकल्प दिलाया। इस मौके पर एसपी आरपी सिंह, सीडीओ रामाश्रय, एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, एसडीएम विशाल यादव, ब्लाक प्रमुख नगवां प्रशान्त सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल, सीओ विवेकानंद तिवारी, सुरेन्द्र मौर्या, संजीव तिवारी, एएमए वर्तिका, उप निदेशक कृषि डॉ आरएस यादव, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय आदि मौजूद रहे।