फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर नौ घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम हटने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात्रि में एक के बाद एक वाहन दलदल युक्त गड्ढे में फंसते चले गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब नौ घंटे बाद जाम खुला। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क मरम्मत नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रेणुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा ट्रक गुरुवार की रात्रि में करीब आठ बजे बभनी कस्बे में दलदल युक्त गढ्ढे में फंस गया। इसकी वजह से मुख्य मार्ग पर फिर से जाम लग गया। इसके बाद एक के बाद एक वाहन फंसते गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी मशक्कत के बाद भोर में चार जाम हटा तब आवागमन शुरू हो सका। सुनील कुमार, श्यामजी, रामजी, रामप्रसाद आदि का कहना है कि जाम के झाम से वह लोग आजिज आ गए हैं। बभनी से आसनडीह तक सड़क की मरम्मत तत्काल नहीं कराई गई तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर बभनी से आसनडीह तक 16 किमी सड़क गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह सड़क पर चार फीट तक के गढ्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जाम भी लग रहा है। गुरुवार को दोपहर में जाम लगने के बाद शाम को पांच बजे किसी तरह से खुला, फिर से रात में करीब आठ बजे ट्रक के फंस जाने से यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें