म्योरपुर। थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में मंगलवार की सुबह आदर्श तालाब में मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका साक्षी(8) पुत्री बंशीलाल एक दिन पूर्व से ही लापता हो गई थी, जिसकी खोज परिजन कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच मासूम का पोस्टमार्टम किया गया। उधर परिजनों ने मासूम की हत्या का आरोप लगाया है,जबकि पुलिस ने किसी भी तरह की तहरीर न मिलने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।