सोनभद्र। अनपरा-शक्तिनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और पैथाेलॉजी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जांच के बाद पांच क्लीनिक और पांच पैथाेलॉजी केंद्रों को सील कर दिया। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
प्राइवेट अस्पतालों के नोडल डॉ. कीर्ति आजाद बिंद की अगुवाई वाली टीम ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अनपरा और शक्तिनगर क्षेत्र में संचालित अस्पतालों और जांच केंद्रों की जांच की। इस दौरान अनपरा में आदर्श क्लिनिक, बंगाली क्लिनिक, केशरी क्लिनिक और प्रेम पैथालॉजी का संचालन अवैध पाया गया। इसी तरह शक्तिनगर में हर्ष पैथालॉजी, शुभम पैथालाजी, दो डेंटल क्लिनिक, लाइफ लाइन पैथालॉजी और कमला पैथालॉजी का संचालन बगैर पंजीयन के किया जाना पाया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि 10 क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्रों को सील कर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।