फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र:मौके पर मिली घास, कागज पर बन गई सड़क, कई अन्य कार्यों में भी हुई गड़बड़ी

Fri, 05 Jun 2020 11:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की ग्राम पंचायत कोटा में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी की रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया 1.78 करोड़ रुपए से प्रस्तावित सड़क व अन्य निर्माण कार्य कागज पर कराकर भुगतान करा लेने की बात उजागर हुई है। रिपोर्ट के आधार पर प्रधान, अवर अभियंता और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई।  

विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने कोटा ग्राम पंचायत में पिछले तीन साल के दौरान हुए कार्यों की जांच के लिए एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति भी बना दी है। इसके साथ ही कोटा के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। कोटा ग्राम पंचायत के रामचंद्र गोड, बसंती देवी के अलावा महिला सुरक्षा एवं जन ट्रस्ट की सावित्री देवी आदि ने वर्ष 2019 में जुलाई से सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में गांव में हुए 63 विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। हालांकि कई कार्यों का जिक्र दो बार होने पर दूसरी सूची बनी तो उसमें 48 कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पाई गई।

इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बना दी। समिति ने हाल ही में जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें 1.78 करोड़ से अधिक धनराशि के कार्य कागजों में कराकर भुगतान करा लिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


लिए कोटा के प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को प्रथमदृष्टया दोषी करार देते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राम पंचायत में 1.78 करोड़ से सड़क निर्माण, सोलर लाइट लगाने आदि की प्रस्तावित योजनाओं के काम कागज पर पूरे कर लिए गए हैं। मौके पर सड़क के बजाय घास उगी मिली। 

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि एडीओ पंचायत चोपन की तरफ से कोटा गांव की प्रधान, संबंधित ग्राम पंचायत सचिव व लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के लिए चोपन थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें