फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदा नहीं देने पर लोगों ने बेटी को पीटा, हुक्का-पानी बंद

Tue, 13 Aug 2013 12:06 AM IST
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम में चंदा देने में असमर्थ एक परिवार का गांव वालों ने सामाजिक बहिष्कार करते हुए हुक्का-पानी बंद कर दिया।
विज्ञापन


राशन खत्म होने पर इस परिवार की महिला जब एक घर में राशन मांगने पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी गई।

निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम मुन्नापुरवा गांव निवासी ब्रजलाल की पत्नी रामरती ने बताया कि गांव में भीमराव अंबेडकर पर नाटक का कार्यक्रम करीब चार साल से होता आ रहा है।

इस नाटक में ट्रैक्टर वालों से एक हजार, डनलपवालों से पांच सौ, बैलों की जोड़ी वालों से तीन सौ और आम आदमी से सौ रुपये चंदा लिया जाता है। करीब तीन साल से ब्रजलाल ने चंदा नहीं दिया था।
विज्ञापन


इस बार भी उसने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए चंदा देने में असमर्थता जताई थी। आरोप है कि इससे नाराज उसके समाज के लोगों ने उसकी बेटी क्रांती की पिटाई की और पंचायत कर उसके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया।
विज्ञापन


रामरती ने बताया कि उसका पति ब्रजलाल मजदूरी करने बाहर गया था। राशन कम होने के कारण सोमवार को वह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां राशन लेने चली गई थी। वहां पर गांव के चार व्यक्ति आ धमके।

सभी ने यह कहते हुए उसकी पिटाई कर दी कि हुक्का पानी बंद होने के बाद भी वह कैसे किसी के घर राशन मांगने पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें