मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि सुशीला देवी सरोज ने ली। उसके बाद ध्वजारोहण हुआ। विद्यार्थियों के द्वारा मशाल दौड़ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशीला ने कहा क्रीड़ा व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ-साथ मस्तिष्क विकास का महत्वपूर्ण अंग है।
शिक्षा के साथ ही क्रीड़ा का बहुत महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे आने व महाविद्यालय के गौरव में अपना योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. राजीव द्विवेदी, डॉ. ज्योति शाह, प्रियंका भारती, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
पहले दिन लंबी कूद बालक वर्ग में जुबैर अंसारी प्रथम, अमर सिंह द्वितीय व मोहम्मद आमिर तृतीय रहे। वही लंबी कूद बालिका वर्ग में स्मिता शुक्ला प्रथम व पारो द्वितीय व रेखा देवी तृतीय रही।
इसी प्रकार चक्का प्रक्षेप में अमर त्रिवेदी प्रथम, देवेद्र सिंह द्वितीय व मोहम्मद सहीम तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शशी सिंह प्रथम, रिचा यादव द्वितीय व वंदना देवी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में वंदना प्रथम, शैव्या शुक्ला द्वितीय व तहसील बानो तृतीय रही।