फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया क्षेत्र के नीलगांव कृषि प्रक्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाराबंकी जिले के घुंघटेर उमरिया निवासी अनुज कुमार (20) शुक्रवार सुबह अपने घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगांव कृषि प्रक्षेत्र के जंगल में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि युवक बाराबंकी जिले का रहने वाला है। वहां गुमशुदगी दर्ज है। शव अटरिया क्षेत्र में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें