फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेल लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 22 Jun 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। बेनीराजा दशरथपुर निवासी भारत (45) का शव रविवार को गांव के समीप से गुजरी रेल लाइन पर पड़ा मिला। सुबह नित्यक्रिया के लिए जा रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। भारत मूल रूप से लखीमपुर खीरी के निवासी थे। बेनीपुर राजा दशरथपुर गांव में उनकी ससुराल थी। ससुर ने लगभग 20 साल पहले उन्हें गांव में रहने के लिए जमीन दी थी। भारत लखनऊ में रहकर मजदूरी करते थे। शनिवार शाम वह लखनऊ से आए थे। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें