फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सचिन। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नैमिषारण्य। इलाके के गंज मुरादाबाद गांव निवासी सचिन (30) का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार सचिन हरिद्वार में काम करते थे। शुक्रवार सुबह ही वह घर आए थे। कुछ देर बाद ही उनका शव कमरे में लटकता मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य में मौत की पुष्टि की गई। परिजनों के अनुसार घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। सचिन पेट में पथरी होने के कारण काफी दिनों से परेशान रहते थे। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें