कुंवरपुरवा पहुंचा मगरमच्छ। - संवाद
लहरपुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतीपुर के मजरा कुंवरपुरवा में बृहस्पतिवार देर रात मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणाें में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की घेराबंदी कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित प्रवास में छोड़ दिया। वन दरोगा राजकुमार ने बताया कि मगरमच्छ को गोबर खाना प्रिय है, गोबर खाने के लिए ही नहर से निकलकर गांव की तरफ गया था, उसे पकड़कर शारदा नदी में छोड़ दिया गया।