फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक की हत्या, जंगल में मिला शव, दो भाई गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में हत्या करने के पूरब दिशा में स्थित जंगल में बृहस्पतिवार सुबह झपेटे (47) का शव पड़ा मिला। उनके सिर और पैर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं। पत्नी ने मृतक के दो सगे भाइयों नंदराम, कोमल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार झपेटे जंगल में स्थित यादव फार्म हाउस पर काम करते थे। वह वहीं बनी झोपड़ी में रहते थे। बुधवार शाम उनकी पत्नी सुनीता फार्म हाउस पर काम करने गई थीं। उस समय झपेटे झोपड़ी में ही थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह लौटीं तो झपेटे वहां नहीं मिले। तलाश करने पर जंगल में कुछ दूरी पर उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। झपेटे की पत्नी ने आरोप लगाया कि देवर कोमल और उसकी पत्नी के कपड़ों पर खून के छींटे पड़े थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। टीम ने मौके से एक बांका भी बरामद किया है। आशंका है कि इसी बांके से झपेटे की हत्या की गई। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी दुर्गेश और सीओ विशाल गुप्ता ने भी मौके पर जांच कर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी कोमल और उसकी पत्नी व नंदराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ समय बाद कोमल की पत्नी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नशाखोरी और पेड़ काटने के विवाद के बीच टिकी जांच
घटना का कारण स्पष्ट नहीं होने से हत्या को लेकर क्षेत्रीय लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। चर्चा है कि तीनों भाई अक्सर नशे की हालत में आपस में विवाद करते थे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पेड़ काटने को लेकर भी भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी की तहरीर पर नंदराम और कोमल के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें