पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में जख्मी युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका मासूम भतीजा गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
पिसावां निवासी गोपाल (18) पुत्र शिवभगवान अपने चार वर्षीय भतीजे शुभ को मंगलवार को बोलेरो से लेकर कुतुबनगर मार्ग पर निकला था। तभी चौकनिया गांव के पास सुक्खन बाबा स्थान के सामने अनियंत्रित होकर बोलेरो पेड़ से टकरा गयी थी। हादसे में वाहन में सवार चाचा, भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इनको इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, जहां गोपाल की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस को हादसे से अवगत करा दिया गया है।