झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव के शिवपुरी गांव में सोमवार को हाईटेंशन तार की चिंगारी गिरने से 25 बीघा फसल जल गई। गांव निवासी फूलकुमारी की 20 बीघा व राधेश्याम की पांच बीघा गन्ने की फसल थी, जो कि चिंगारी की चपेट में आकर जल गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।