फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चकवा नाले में डूबकर युवक की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा के बारिनपुरवा गांव में आयोजित वलीमे में शामिल होने आए लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी तालिब (25) की शुक्रवार को चकवा नाले में डूबकर मौत हो गई। उनके साथ दो अन्य युवक भी डूब रहे थे, जिनको ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार तालिब रेउसा के राजापुरकला मजरा बारिनपुरवा निवासी सलाम की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार को विवाह और शुक्रवार को वलीमा था। बारिनपुरवा गांव के बाहर चकवा नाला बहता है, जिसमें बाढ़ का पानी भरा हुआ था। उसी में तालिब और उनके साथी फैजान आदि नहाने लगे।

सभी को तैरना नहीं आता था। अचानक सभी गहरे पानी में डूबने लगे, ग्रामीणों ने डूब रहे अन्य लोगों को बचा लिया। हालांकि वह तालिब को नहीं बचा पाए। काफी देर बाद उनका शव ग्रामीणों ने खोजकर निकाला। गांव के प्रशासक शफीक ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें