सीतापुर। रामकोट इलाके में गुरुवार को घर से निकला एक युवक गांव के बाहर संदिग्ध हालात में अचेत पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवारीजन जब तक उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामकोट निवासी रामदयाल (23) पुत्र रामस्वरूप गुरुवार सुबह घर से निकला था। जिसके बाद किसी ग्रामीण ने उसे अचेत अवस्था में गांव के बाहर पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान रामदयाल की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर रामकोट उमाकांत दीपक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिवारीजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।