फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 26 May 2024 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। थानाक्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे के हुक में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। भाई ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलारपुर निवासी राकेश ने बताया कि छोटा भाई मोनू (25) सलारपुर मुख्य चौराहे पर चाय की दुकान करता था। रविवार को दुकान के ऊपर बने कमरे में लगे पंखे के हुक में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव फंदे से लटका मिला।
बताया कि मोनू की शादी 2021 में सुमन देवी निवासी बरछता थाना सकरन से हुई थी। आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी ससुराल नहीं आती थी। इससे वह परेशान रहता था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें