सकरन। इलाके के कड़बड़ा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
सकरन क्षेत्र के गडौसा गांव निवासी खुर्शीद (45) बनियनपुरवा मजरा खजुरा निवासी भगवानदीन (40) के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे बाइक से सकरन जा रहे थे। मतुआ सकरन मार्ग पर कड़बड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके साथी भगवानदीन व दूसरी बाइक के चालक सिरकिंडा निवासी संदीप (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लहरपुर भेजा। वहां संदीप की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।