फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 27 Apr 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांव पारेपारा निवासी श्याम किशोर (38) बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

उसकी बाइक पर बजरंगी और कनक्के भी सवार थे। संदना ब्लाॅक के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग जख्मी हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां श्यामकिशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं बाइक पर सवार अन्य दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें