फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाने पहुंचे युवक की सदमे से मौत

Mon, 06 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरा तुलसीपुर खरिका गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते एक घर में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक 80 हजार की नकदी सहित डेढ़ लाख की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि आग बुझाने पहुंचा एक युवक बेहोश हो गया। जब तक उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई। खबर पाकर लेखपाल ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है।

रामपुर मथुरा इलाके के नयापुरवा मजरा तुलसीपुर खरिका गांव निवासी राजाराम पुत्र दास के घर रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक आग बेकाबू हो गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक घर में रखी करीब 80 हजार की नकदी, अनाज, बर्तन, कपड़े आदि सहित लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति राख हो गई। बताते हैं कि आग लगने पर उसे बुझाने के लिए गांव निवासी रामसमुझ (35) पुत्र संवारू भी पहुंचा था।

वह आग देखकर सदमे में आ गया और बेहोश हो गया। जब तक लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। घटना की खबर पाकर ग्राम प्रधान व लेखपाल भी पहुंचे थे। लेखपाल ने मामले की जांच की है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें