फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। महोली रोड पर दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हरदोई के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसका साला मामूली घायल हुआ है। दूसरे हादसे में जख्मी दो अन्य लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र में महोली मार्ग पर सधुवापुर पुल के करीब मोटर साइकिल से ग्राम सैदापुर कलां थाना बघौली जिला हरदोई निवासी दीपक कुमार सिंह उर्फ गुड्डन (32) पुत्र द्रिगपाल सिंह अपने साले सुधीर कुमार सिंह के साथ रात लगभग आठ बजे किसी कार्य से महोली जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने इनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दीपक कुमार सिंह मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर इनके परिवार के लोग भी आ गये थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपक के साले सुधीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी मार्ग दुर्घटना में ग्राम वजीरपुर मूड़ीखेरा के प्रधान सुनील तिवारी साथी मूडीखेरा निवासी अनिल शुक्ला के साथ महोली रोड पर स्थित ग्राम मसजिद को एक बारात में जा रहे थे। इनकी मोटर साइकिल में एक वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे यह दोनों लोग घायल हो गये। पीछे से आ रहे बाराती व परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से इन लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें