फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। सरवा हरदोइया निवासी भाई हरीश यादव (35) बुधवार को सिधौली आया था, जहां से देर रात वह बाइक से घर जा रहा था। इस बीच सिधौली इलाके में महमूदाबाद मार्ग पर टड़ईकलां गांव के पास महमूदाबाद की ओर से आ रही दूूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी सिधौली पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए थे। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महोली कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें